April 29, 2026

कोढ़ा में मुख्यमंत्री के आने से दो पंचायतो में वह रही है विकास की नदी। 15 साल में होने वाले कार्य पंद्रह दिनों में सम्पन्न।

Read Time:4 Minute, 54 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन पर जो विकास कार्य 15 साल पहले हुआ था मुख्यमंत्री के सिर्फ आने के नाम पर हैं 15 दिनों में विकास की रफ्तार दौड़ गई है । बताते चलें कि बीते 21 जनवरी को मुख्यमंत्री को कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के रामपुर आने की संभावनाएं थी जिसको लेकर रामपुर पंचायत में विकास की गंगा बहाई गई । अब दिघरी में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है अगर मुख्यमंत्री की आने की बात नहीं होती तो जो 15 साल में नहीं हो पाया वह 5 दिनों में नहीं हो पाता हालांकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बढ़ जाने के कारण अब 5 फरवरी को प्रखंड क्षेत्र के ही दिधरी में हो रही है । दिधरी में नाला, सोलर लाइट , गौ सेड, बकरी सेड सहित मिट्टी भराई , रंग रोगन पंचायत भवन का जीर्णोद्धार, पंचायत भवन के अंदर में तीव्र गति से करवाए जा रहे हैं । हालांकि मुख्यमंत्री के नाम से रामपुर में विकास की गंगा वहाई गई यहां कार्यक्रम रद्द होने से 15 सालों से पिछड़ा दिधरी पंचायत भी प्रखंड के हर पंचायत से आगे हो गई है । दिधरी एन एच 81 से पास हे और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सड़क से आधा किलोमीटर की दूरी पर होना है । जहां आसपास में महादलित टोला हैं लोगों का कहना है पूर्व में हमारे टोला के लोगों को अभी तक सरकार के द्वारा कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा था । अभी मुख्यमंत्री के आने के सुचना पर प्रशासन महादलित टोला में बकरी सेड,गाय सेड, शोचालय बनवाकर विकास कर रहे हैं । सड़क किनारे बकरी सेड,गाय सेड बन जाने से महादलित के घर अब सड़क से दिखते नहीं हैं । मुख्यमंत्री सड़क से जैसे ही गुजरे गै मुख्यमंत्री को लगेगा कि मेरे द्वारा किए गए विकास अब बालिक यानी 18 साल का हो गया है । हों भी क्यों नहीं सूबे में सरकार और सरकार के सभी पदाधिकारी मिलकर जो काम कर रहे हैं । ग्रामीण बताते हैं कि पहले राशन कार्ड बनाने को लेकर सालों साल इंतजार करना पड़ रहा था अभी घर पर आकर राशन कार्ड बना देते हैं । जमीनी संबंधित कोई भी कागजात को लेकर बरसों से दर-दर कभी हल्का कचहरी तो कभी प्रखंड मुख्यालय दौड़ना पड़ता था लेकिन अभी पदाधिकारी गांव में ही कैंप लगाए हुए हैं । वही वर्षो से पंचायत स्वास्थ्य केंद्र में ताला जरा रहता था जिसमें अभी से ऑपरेटर से लेकर एनएम तक की उपस्थिति देखी जा रही है । पहले किसी भी बिजली के पोल पर एक लाइट तक नजर नहीं आ रहा था लेकिन अभी सभी बिजली के पोल पर सोलर लाइट लगा हुआ दिख रहा है । हालांकि दिधरी पंचायत को छोड़कर प्रखंड के किसी अन्य पंचायत में सोलर लाइट लगा हुआ वर्तमान में नहीं है । लेकिन मुख्यमंत्री के आने की नाम से है बिजली के पोल पर सोलर लाइट लग चुका है मुख्यमंत्री जिस जगह पर आ रहे हैं 2 किलोमीटर दूरी तक साफ-सफाई से लेकर सरकार द्वारा मिलने वाले सभी लाभ दिखने लगे हैं हालांकि अभी कुछ समय बचे हुए हैं । देखते कि कितना विकास अब शेष बचा है। विकास कार्य होने से महादलित टोला में रहने वाले ग्रामीणों में खुशी की लहर है क्योंकि उन्हें जो सुविधा नहीं मिल पा रहा था वो कार्य मुख्यमंत्री के आगमन होने से स्वत होने लगा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा सभी लाभ तो मिल गई है लेकिन मकान और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की बहुत ज्यादा जरूरत है ।

Previous post आरएसएस के पूर्व मुख्य शिक्षक अजीत जी का निधन ।
Next post जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में “संविधान बचाओ देश बचाओ” संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial