हसनगंज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया ।
पब्लिक न्यूज़ 24 (तनवीर आलम):- हसनगंज प्रखंड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न बूथों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस के साथ ही प्रखंड मुख्यालय में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शपथ लिया गया। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग के बारे में बताया गया। साथ ही शपथ दिलाया गया कि अपने मत का उचित निष्पक्ष तथा बिना किसी प्रलोभन का प्रयोग करें। बताया देश में सभी को मत देने का अधिकार प्राप्त है, इसीलिए सभी लोग मतदान अवश्य करें। मत का प्रयोग कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। बताया गया कि मतदाताओं को शपथ दिलाया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति , समुदाय ,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही नए युवा मतदाताओं को भी मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधिकारी, कर्मी व जनप्रतिनिधि समेत दर्जनों मतदाता थे।
More Stories
अंतिम सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सेवा भाव से श्रद्धालुओं को शरबत वितरण, पप्पी सिंह ने की भोलेनाथ की पूजा
डेस्क (हसनगंज) सावन की पवित्र अंतिम सोमवारी पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन भारीडीह शिव मंदिर में आस्था...
श्रावण की अंतिम सोमवारी पर शिवालय में गूंजे भक्ति के स्वर।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावण मास की अंतिम एवं चौथी सोमवारी के अवसर पर मनिहारी स्थित सार्वजनिक शिवसेना मंदिर में...
गणपति महोत्सव की तैयारियां तेज, नव युवा संघ की बैठक में पदाधिकारियों का चयन।
फलका (मो0 काजु) आगामी गणपति महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर नव युवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार...
भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, फलका मुख्यालय में सजा भव्य धार्मिक मेला
फलका (मो0 काजु) सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की...
बाबा गोरखनाथ धाम में शिव-पार्वती का हुआ गठबंधन, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर
डेस्क (बारसोई) कटिहार जिले के प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में रविवार की शाम धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।...
कटिहार पहुंचे स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव। नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सौंपा मांग-पत्र
डेस्क (बारसोई) कोसी स्नातक निर्वाचन के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव कटिहार पहुंचे। कटिहार में नियोजित शिक्षक संघर्ष मोर्चा के...
