April 30, 2026

लखनऊ थाना मड़ियांव पुलिस ने दो शातिर बैटरी चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ।

Read Time:2 Minute, 26 Second

विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)

लखनऊ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा दो शातिर बैटरी चोर गिरफ्तार कर लिया। कमल चंद विरला पुत्र गिरधारी लाल विरला निवासी राजाजी पुरम थाना तालकटोरा लखनऊ द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचित किया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया फैजुल्लागंज लखनऊ स्थित एटीएम से रविवार को सुबह करीब 6:40 पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम में घुसकर छः बैटरी चोरी कर ली गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने अज्ञात अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी गई। सोमवार को थाना मड़ियांव पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि यादव चौराहा की तरफ से दो व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से एटीएम से चुराई गई बैटरी को बेचने के उद्देश्य से खदरा की तरफ आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस की टीम गौरभीट चौराहे पर लगी पान की दुकान के पास छिपकर चोरों के आने का इंतजार करने लगे कुछ देर बाद ही गाजीपुर बलराम की तरफ से अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति दिखाई दिए पुलिस के द्वारा रोकने पर गाड़ी को मोड़ कर भागने लगें। तभी गाड़ी फिसल गई और दोनों चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। उक्त लोग को नाम पूछा गया तो नाम मुकेश कुमार गौतम इटौंजा व दूसरे का नाम पवन कुमार गुप्ता सिद्धार्थनगर के रहने वाले थे। तलासी के बाद झोले में चार बैटरी मिली जिन पर एक्साइड पावर्सेफ प्लस लिखा हुआ था यह छः बैटरी अलग-अलग ब्रांच से चुराकर लाई गई थी। इस तरह से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगा है।

Previous post दक्ष वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की हुई शुरुआत।
Next post भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial