April 30, 2026

नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कटिहार गेड़ाबाड़ी मुख्य सड़क को जाम कर किया प्रदर्शन ।

Read Time:1 Minute, 58 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी के छात्र छात्राओं ने कटिहार गेड़ाबाड़ी सड़क जामकर कर प्रदर्शन किया । खाने की गुणवत्ता को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद नवोदय प्रशासन द्वारा इस पर सुधी नहीं लिए जाने के आरोप में लगाते हुए नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राएं सड़क जाम कर प्रदर्शन किया । छात्र छात्राओं का आरोप है कि जो भोजन उन लोगों को दिया जाता है जो गुणवत्ता विहीन है । पहले भी इसको लेकर कई बार शिकायत किया गया है लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो पाया इसी को लेकर आज छात्र-छात्रा विद्यालय के सामने एन एच 81 कटिहार-गेड़ाबाड़ी सड़क जाम कर प्रदर्शन किए । वही पिछले कुछ दिनों से कटिहार नवोदय से जुड़े विवाद सुर्खियों में है। वही इस मामले को लेकर विद्यालय के प्राचार्य बृजेश कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर बच्चे मनमाने ढंग से तैयारी कर रहे थे इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उन्हें मना किया गया था जिससे छात्र उग्र हो गए छात्रों की मांग थी कि चंदा इकट्ठा कर डीजे के साथ सरस्वती पूजा मनाई जाए । जिस पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने आपत्ति जताई थी। वही मौके पर कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी शैलेश कुमार सिंह दल बल पहुंचकर छात्रों को शांत किया ।

Previous post पीएलवी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया ।
Next post वार्ड सदस्यों ने किया बैठक मुख्यमंत्री को 9 सूत्री मांग को लेकर सौंपेगै ज्ञापन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial