वार्ड सदस्यों ने किया बैठक मुख्यमंत्री को 9 सूत्री मांग को लेकर सौंपेगै ज्ञापन ।
पब्लिक न्यूज़ 24 । श्रवण शर्मा
कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि प्रतिक्षालय भवन में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के कार्यकारिणी में वार्ड सदस्य सहित सभी उप मुखिया की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई । बैठक का संचालन एमएलसी प्रतिनिधि अखिलेश मेहता और बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ शंभू सिंह के द्वारा किया गया वही देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 5 फरवरी को कोढ़ा प्रखंड के दिधरी पंचायत में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी आ रहे हैं वही नीतीश कुमार को वार्ड सदस्य संघ कटिहार के द्वारा 9 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे जाएंगे । वहीं 9 सूत्री मांगों में पहले की तरह सात निश्चय में वार्ड सदस्य के अधिकार कार्य करने के लिए दिया जाए । मनरेगा योजना में वार्ड के द्वारा संचालित किया जाए । भत्ता की जगह वेतन दिया जाए । प्रखंड स्तर पर सभी ग्राम सभा व कार्यकारिणी की मॉनिटरिंग प्रखंड स्तरीय देखरेख में व वीडियोग्राफी सहित की जाए। विभागीय पत्र वार्ड सदस्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए ।पेंशन का भी लाभ वार्ड सदस्य को देने सहित यादी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपे जाएंगे । वही बैठक में बरारी अध्यक्ष हेमंत चौहान फल्का अध्यक्ष कृष्णा आदित्य कुर्सेला अध्यक्ष पिंटू राय कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह प्रमोद कुमार शेख सुलफान लीलानंद चौधरी मो कुद्दुस रंजीत रजक केशव यादव पंचम कुमार रेखा कुमारी चितरंजन यादव तंजिला खातून सहित प्रखंड के दर्जनों वार्ड सदस्य मौजूद थे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
