मुख्य पार्षद ने सम्राट अशोक भवन का किया शिलान्यास ।
*** मनोरंजन साहा ***
बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में रविवार को मुख्य पार्षद विमला देवी एवं उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह सहित अन्य वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास किया । इस दौरान मिली जानकारी के अनुसार उक्त भवन का निर्माण में लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए लागत आएगी और अगले 6 महीनों में यह बनकर तैयार हो जाएगी। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद विमला देवी ने कहा कि आगामी दिनों में नगर पंचायत में कई और अन्य कार्यों का शिलान्यास होना है तथा नगर पंचायत का विकास उसकी पहली प्राथमिकता है । वही सम्राट अशोक भवन के शिलान्यास से नगर पंचायत के जनता में खुशी की लहर है। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, मेघनाथ मंडल, रोहित भगत, दीपक चंद्र दास, अजय महतो, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि तिलक साह, राकेश साह, मो० सलमान, डॉ असगर आजम, विनोद मंडल , राजेश पासवान, मो० अरमान, मो० नजार, एमएलसी प्रतिनिधि (नपं) मोहम्मद मूजा , सुशील साह, मनोहर साह, लाल मोहन भगत, राजेश भगत, विवेक भगत, मिंटू पांडे, सुदीप साह, अंकित सिंह सहित सैकड़ों नगरवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
