समाधान यात्रा में कटिहार आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपे 4 सूत्री मांग पत्र ।
**** इसरारूल हक ****
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान 5 फरवरी यानी रविवार को कटिहार जिले के दीघरी पंचायत में पहुंचे थे । इस दौरान जनता दल यूनाइटेड के शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव रोशन अग्रवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक 4 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंप कर जनहित में इस पर विचार करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि बिहार राज्य का बारसोई सीमावर्ती अनुमंडल है इसका क्षेत्रफल काफी बड़ा होने के वजह से इसे जिला पुलिस दर्जा दिए जाने, बारसोई अनुमंडल की जिला मुख्यालय से लगभग 60 से 100 किलोमीटर की दूरी है इसलिए जनहित में बारसोई में परिवहन कार्यालय की सुविधा देने , अनुमंडल अस्पताल बारसोई में पोस्टमार्टम की सुविधा एवं कई क्षेत्रीय सड़क को SH98 के साथ जोड़ने का मांग प्रमुख है । इस अवसर पर युवा नेता मोनू यादव, मकर चन्द्र दास, लक्ष्मण नुनिया सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
आरडीएस कॉलेज सालमारी में सजी ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ मुशायरे की महफिल, हजारों की संख्या में जुटे श्रोता
बारसोई अनुमंडल अंतर्गत आरडीएस कॉलेज, सालमारी में ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया। इस...
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
मनिहारी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 553/26 के प्राथमिकी अभियुक्त जयकांत कुमार को गिरफ्तार...
