केजीएमयू के 30 डॉक्टरों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित ।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)
लखनऊ लोकभवन में 12 फरवरी को होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में केजीएमयू के डॉक्टर भी सम्मानित होंगे। इन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। केजीएमयू प्रशासन का कहना है संस्थान के सभी डॉक्टर मरीजों को सेवा देने में लगे हैं मगर कुछ डॉक्टरों ने मरीजों के इलाज में बेहतर काम किया है।केजीएमयू प्रशासन के अनुसार, सम्मानित होने वाले डॉक्टरों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें गैस्ट्रो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिजीत चंद्रा, इमरजेंसी मेडिसिन के प्रभारी डॉ. हैदर अब्बास, गैस्ट्रो मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित रूंगटा, एनस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह, नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत सिंह, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. अमिता जैन, न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. बीके ओझा, न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग, यूरोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. एसएन शंखवार, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय कुमार, एनाटमी विभाग की डॉ. पुनीता मानिक को सम्मानित किया जाएगा।बायोकेमेस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. अब्बास अली मेहदी, कॉर्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. एसके द्विवेदी, हिमैटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. एके त्रिपाठी, हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनीत शर्मा, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. अविनाश, ईएनटी विभाग प्रमुख डॉ. अनुपम मिश्रा, इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, फोरेसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. अनूप कुमार वर्मा को सम्मानित किया जाएगा। वृद्धावस्था मानसिक स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव, डॉ. एपी टिक्कू, डॉ. एस मोहम्मद, ट्रॉमा सर्जरी विभाग के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी, स्पोर्ट मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. आशीष कुमार, अस्पताल प्रशासन विभाग के डॉ. नितिन दत्त भारद्वाज, मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. वीरेंद्र आतम, क्वीनमेरी विभाग की अध्यक्ष डॉ. एसपी जैसवार, नेत्र रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. अपजीत कौर, पैरामेडिकल डीन डॉ. अनिल, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. मोनिका अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा।
