विभिन्न मांगों को लेकर सेविकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को सेविकाओं तथा सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों के समर्थन में सेविकाओं तथा सहायिकाओं ने अपनी मांगों के लिए जोरदार उपस्थिति दर्ज करते हुए नारे लगाई। मांगों को लेकर की गई बैठक एवं धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लिला देवी ने किया। धरना प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा सहायिकाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अपनी मांगों को लेकर वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रही हैं।सबों ने विधानसभा घेराव के लिए पटना चलने कि अपील की।उनकी मुख्य मांगे हैं बिहार सरकार ग्रेच्युटी लागू करें,सेविकाओं,सहायिकाओं को 15000 एवं 7500 की मानदेय सुनिश्चित करने और मोबाइल के लिए8000 देने सहित अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया ।सरकार के द्वारा मांग पूरी ना होने की स्थिति में आगामी 28 फरवरी को जिलाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।वहीं आगामी 20 मार्च को विधानसभा घेराव किया जायेगा। अपनी मांगों को लेकर सीडीपीओ के समक्ष मांग पत्र भी सौंपा।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
