शिवरात्रि की तैयारी जोरों पर ।
Read Time:2 Minute, 21 Second
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
शिवरात्रि के अवसर पर अनूठी परंपरा पिछले कई दशक से चली आ रही है।आस पास के लोगों के लिए कोढ़ा थाना में मनाया जाने वाला शिवरात्रि पर्व दर्शनीय बना रहता है। परंपरा के मुताबिक प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि को कोढ़ा थाना अध्यक्ष को अपनी पत्नी के साथ शिव पार्वती के रूप में वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार मंदिर परिसर में शादी रचानी पड़ती है । जो कि शिवरात्रि में दर्शनीय बन जाता है। भारतीय संस्कृति में भगवान शिव के विवाह की वर्षगांठ महाशिवरात्रि के रूप में मनाने की परम्परा वर्षो से चली आ रही है ।लेकिन कटिहार का एक ऐसा भी इलाका है जहां महाशिवरात्रि का यह पर्व अनोखे तरीके से मनाया जाता है। अनोखा इसलिये कि आम तौर पर विवाद को निपटारा करने वाले पुलिस थाने में विवाह होता है और दूल्हा बनते हैं थानेदार।. कटिहार के कोढ़ा में महाशिवरात्रि का यह पर्व अनोखे तरीके से मनाया जाता है। इस मौके पर कोढ़ा थाना में निर्मित शिवमंदिर में साधुओं की टोली शिवशंकर की अराधना में मग्न रहेते हैं। कोढ़ा थाना के थानाध्यक्ष वर्षों पुरानी इस परम्परा को निर्वहन करने के लिए शिव रूपी दूल्हा बनकर बाराती केसाथ मसान बाबा थान से पूजा-अर्चना कर गेराबाड़ी बाजार होते हुए पुनः थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचती है। मंदिर परिसर में जयमाला का कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाता है। शिव मंदिर में शादी का प्रक्रम महिलाओं के गीत मंगल से पूर्ण किया जाता है । इस शादी के बारात में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी जमकर लुत्फ उठाते हैं।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
