मोटरसाइकिल के आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक घायल ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के राजा सड़क मोड़ समीप दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में एक मोटरसाइकिल चालक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसमें उसकी एक पैर टूट गई। मोटरसाइकिल चालक तूफानी चौहान ने बताया कि कालसर से खारीघाट अपने घर जा रहे थे कि अचानक राजा सड़क मोड़ समीप राजा सड़क की ओर से आ रही मलिक चंद्र उरांव के मोटरसाइकिल की बैलेंस अनियंत्रित होने से सीधे मेरी मोटरसाइकिल में आकर टक्कर मार दी, जिससे मेरा दाया पैर टूट गया। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक खारीघाट निवासी तूफानी चौहान के रूप में हुई है, जो काम से लौटकर कालसर की ओर से अपने घर जा रहा था। दूसरी ओर मोटरसाइकिल चालक भर्रा निवासी मलिक चंद्र उरांव के रूप में हुई है, जो अपने घर भर्रा कालसर हाट तरफ जा रहा था, कि अचानक मोटरसाइकिल की बैलेंस बिगड़ने से राजा सड़क मोड़ समिप दोनों की मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ंत हो गई। साथ ही बताया कि गाड़ी इतनी रफ्तार में थी कि मोटरसाइकिल की अचानक बैलेंस बिगड़ने से दोनों आपस में आकर टकरा गएं।जिससे एक मोटरसाइकिल चालक की दाया पैर टूट गया। घटना की सूचना परिजन को दिया गया परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी मोटरसाइकिल वाले को आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले गया। इस अवसर पर प्रत्यक्षदर्शियों के रूप में दर्जनों लोग मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
