बिहार पुलिस दिवस को लेकर पुलिसकर्मियों ने जन सहभागिता बाइक रैली निकाली ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी में बिहार पुलिस दिवस को लेकर डीजीपी आर एस भट्टी के निर्देश और जिला कप्तान जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन पर मनिहारी थाना परिसर से 20 फरवरी को जनसहभागीता बाइक रैली निकाली गई। रैली को मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने रवाना किया। इसके तहत मनिहारी नगर क्षेत्र के 15 वार्ड और 14 पंचायत में पुलिसकर्मी पहुंचेंगे। रैली का मकसद आम जन से जुड़कर उनका आत्मविश्वास जीतना अति महत्वपूर्ण होगा। मनिहारी के थाना प्रभारी रामविलास सिंह, एसआई सोनाली राज, एसआई पूजा कुमारी, एसआई सुषमा वर्मा और एसआई डोली कुमारी पुलिस कर्मियों के साथ नगर के वार्ड नंबर 9 आजमपुर गोला पहुंचकर “जन-जन की ओर बढ़ते कदम” अभियान को अंजाम दिया। थाना प्रभारी रामविलास सिंह ने वार्ड में एकत्रित हुए लोगों से विभिन्न सुझाव प्राप्त किये। थाना प्रभारी ने जनता से प्रत्यक्ष रूप से रूबरू होते हुए अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह रोकना, सोशल मीडिया पर निगरानी रखना, अफ़वाहों से बचने के साथ-साथ डायल 112 पर सूचना देकर असामाजिक तत्वों से समाज को बचाने में सहयोग करने की जरूरत है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि पंकज यादव, दफादार शुक्ला जी, अश्वनी सिंह, मनोज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, मुकेश रविदास, मनोज यादव, लखन साह, राजकुमार साह, छविलाल रविदास, राजकुमार यादव, गंगा साह, ज्ञानी पासवान सहित गणमान्य उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
