April 30, 2026

बिहार पुलिस दिवस के अवसर ‌हसनगंज पुलिस ने निकाली जन-सहभागिता मोटरसाइकिल रैली

Read Time:2 Minute, 4 Second

तनवीर आलम (हसनगंज )

हसनगंज पुलिस ने बिहार पुलिस दिवस के मौके पर जन-सहभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाली। आयोजित रैली की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने किया। मौके पर रैली सेंट्रल बैंक चौक हसनगंज से केलाबाडी़ जामुन टोला, रामनगर वंशी, गजिया संथाली, मुजफ्फर टोला, नया टोला, महमदिया गांव के रास्ते पुनः हसनगंज‌ थाना प्रांगण पहुंच समाप्त हुई। रैली दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजनों से जनसंवाद‌ करते हुए पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने पर जोर दिया। साथ ही लोगों की जन समस्याओं को सुना। बताया किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो बेधड़क पुलिस से बातचीत करें, किसी प्रकार का कोई भय ना रखें। इमरजेंसी किसी प्रकार की समस्या आने पर 112 नंबर पर ‌डायल करें। मौके पर थानाध्यक्ष ने सड़क यातायात नियमों के तहत हेलमेट पहनने व शराबबंदी अभियान सहित बाल विवाह उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को अपनी समस्या रखने के लिए अनुरोध किया कहा आप अपनी तमाम समस्याओं को बिना भय के पुलिस को बताएं, पुलिस से संपर्क करें। यथासंभव आपकी हर समस्याएं दूर की जाएगी। मौके पर विभिन्न गांवों में पुलिस रुक रुक आम जनों से मैत्रिक संबंध स्थापित कर जनसंवाद किया। इस अवसर पर एसआई बीपी मंडल, एएसआई बृजभान राम सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

Previous post पूर्णिया में महागठबंधन की होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए राजद ने डोर टू डोर चलाया जनसंपर्क अभियान
Next post पूर्णिया में रैली को लेकर मनिहारी के स्थानीय विधायक के साथ बैठक हुई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial