पूर्णिया में रैली को लेकर मनिहारी के स्थानीय विधायक के साथ बैठक हुई ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
पूर्णिया में आगामी 25 फरवरी को होने वाली महारैली को लेकर नियुक्त विधानसभा पर्यवेक्षक व पूर्व विधान पार्षद उम्मीदवार सुनील कुमार यादव ने स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के साथ उनके आवास पर बैठक की। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह रैली अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस नेता सुनील कुमार यादव ने बताया कि महागठबंधन की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। विधानसभा क्षेत्र में सभी पुराने नए कांग्रेसियों से युद्ध स्तर पर संपर्क किया जा रहा है और अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस की भागीदारी सुनिश्चित कर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, तारिक अनवर, और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के हाथों को मजबूत करना है।इस अवसर पर गोपाल कृष्ण यादव, पप्पू कुमार, राजेश कुमार , चिन्मय अतीत सिंह, मोहम्मद मन्नान,नलीन सिन्हा, प्रमोद झा मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
