जैविक खेती एवं जैविक बाजार को लेकर किसानों को किया गया जागरूक।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा द्वारा रबी मौसम को लेकर कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन डंडखोरा प्रखंड के बोरनी गांव में की गई ।कार्यक्रम में मक्का उत्पादन, मक्का प्रोसेसिंग, जैविक खेती एवं जैविक बाजार, मखाना उत्पादन एवं प्रोसेसिंग, दूध उत्पादन, मशरूम ,मधुमक्खी पालन विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया ।उप परियोजना निदेशक शशीकांत झा ने जैविक खेती को लेकर किसानों की जानकारी दी तथा जैविक उत्पादन का बेहतर बाजार मिले इस को लेकर चर्चा की गई। श्री झा ने महिला एवं पुरुष हितकारी समूह के गठन को लेकर विस्तार पूर्वक बताया। समान सोच एवं समान विचारधारा वाली महिला एवं पुरुष समूह का गठन करें ।समूह द्वारा कुछ विशेष उत्पादन पर ज्यादा फोकस करें। मशरूम उत्पादन समूह, दूध उत्पादन समूह ,मधुमक्खी पालन समूह, बत्तख पालन समूह, सब्जी उत्पादक समूह, बकरी पालन, फल उत्पादक समूह ,मखाना उत्पादन समूह, धान उत्पादन समूह सहित विभिन्न प्रकार के समूह गठन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर दूध उत्पादन, मछली उत्पादन ,सब्जी उत्पादन सहित अन्य विषयों को लेकर किसानों को राज्य एवं राज्य के बाहर प्रशिक्षण हेतु भेजा जाता है ताकि किसान नई तकनीक को सीखकर अपने खेतों में उनका उपयोग करें। जूट प्रसार पदाधिकारी नारायण मोहली ने जूट की खेती के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा किया । इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ओम कुमार, कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार झा, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार किसान सलाहकार अमित कुमार ,अशोक कुमार यादव , कृषक परमानंद पोद्दार ,सीताराम महतो, रतन लाल पोद्दार, वीण देवी, तेतरी देव ,रानी देवी, उर्मिला देवी ,फूलमती देवी, पवन कुमार पोद्दार ,राधा पोद्दार सचिन कुमार ,रमेश प्रसाद महतो , राजेंद्र परिहार सहित बड़ी संख्या कृषक मौजूद थे।
