पीएम पोषण योजनान्तर्गत सरकारी विद्यालयों में किया गया किचन सेट का वितरण ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में शनिवार को प्रखंड के 40 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के बीच प्रखंड साधनसेवी दाताराम पांडे ने किचन सेट का वितरण किया। इस संदर्भ में प्रखंड साधनसेवी दाताराम पांडे ने बताया कि विद्यालयों में नामांकित बच्चों के अनुपात में किचन सेट का वितरण किया गया है, साथ ही पीएम पोषण योजना के प्रखंड साधनसेवी दाताराम पांडे ने बताया कि किचन डिवाइस में स्टील का बर्तन सेट, चम्मच व दाल और सब्जी बनाने का बर्तन बाल्टी आदि सामग्री दी गई है। बताया नए किचन सेट उपलब्ध कराए जाने से छात्रों को मध्याह्न भोजन खिलाने में रसोईया को सहूलियत होगी। साथ ही स्टील के बर्तन की सफाई में भी सुविधा मिलेगी। वितरण दौरान साधनसेवी ने सभी विद्यालयों के प्रधानों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन खिलाने की अपील की। साथ ही गैस चूल्हा में ही भोजन पकाने का निर्देश दिया गया। बताया पूर्व में पुराने बर्तन टूट जाने व खराब हो जाने को लेकर पीएम पोषण योजना अंतर्गत नए किचन सेट उपलब्ध कराया गया है ताकि बच्चों का मध्यान भोजन बनाने में व परोसने में सुविधा हो। इस अवसर पर महबूब आलम सहित आदि प्रधानाध्यापक रहे।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
