April 29, 2026

जनता दरबार में भूमि संबंधित मामलों का हुआ सुनवाई ।

Read Time:1 Minute, 13 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी थाना के प्रांगण में शनिवार को भूमि संबंधित मामले को लेकर अंचल सहायक मो खालिद और सहायक मंटू कुमार रजक एवं थाना प्रभारी रामविलास सिंह की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें तीन नए मामलों का आवेदन प्राप्त हुआ। आवेदन कर्ता के रूप में दरबार में सुभाष कुमार चौधरी और फुल्की देवी, कुतुबपुर व एक अन्य आए थे। अंचलाधिकारी राजेश रंजन के विधि व्यवस्था संबंधित कार्यों में व्यस्त होने के कारण उनके सहायक मामले की सुनवाई कर रहे थे। सहायक मो खालिद ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर चौकीदार द्वारा नोटिस भेजकर अगले शनिवार को होने वाली जनता दरबार में मामलों का निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। कल किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका।

Previous post जैविक खेती एवं जैविक बाजार को लेकर किसानों को किया गया जागरूक।
Next post फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर अधिग्रहित भूमि को प्रशासन द्वारा कराया गया अतिक्रमण मुक्त ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial