April 30, 2026

बीकेटी कोल्ड स्टोरेज में किसान आलू जमा करने के लिए परेशान ।

Read Time:1 Minute, 12 Second

विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)

लखनऊ -बख्शी का तालाब कस्बे में सीतापुर रोड के किनारे बने कोल्ड स्टोरेज में किसानों को आलू जमा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है किसानों ने बताया कि आलू जमा करने के लिए स्टोरेज के बाहर 1 से 2 दिन का समय लग रहा है जिससे सीतापुर हाईवे पर बने कोल्ड स्टोरेज के बाहर आलू से लदे वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है जिससे हाईवे पर निकलने वाले वाहनों को भी काफी परेशानी हो रही है । बीकेटी के किसानों के अलावा बाराबंकी के लखनऊ सीमा से सटे हुए गांव के किसान भी आलू जमा करने के लिए बीकेटी कोल्ड स्टोरेज में अपने वाहन मे आलू भरकर पहुंच रहे हैं जिससे हाईवे पर लंबी लाइन बढ़ती चली जा रही है। किसानों ने बताया कि अन्य स्टोर का पता लगा रहे है जिससे आलू जल्दी जमा हो सके।

Previous post मनरेगा योजना में कागज पर मजदूरों की संख्या 115 तो स्थल पर कार्य करते हैं 10 जांच की मांग ।
Next post इश्क में नाकाम विवाहित युवक ने खुद को मारी गोली,मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial