April 29, 2026

मनरेगा योजना में कागज पर मजदूरों की संख्या 115 तो स्थल पर कार्य करते हैं 10 जांच की मांग ।

Read Time:2 Minute, 56 Second

नवीन मेहता (कदवा)

कदवा प्रखंड के कंटिया पंचायत का मामला ।कदवा प्रखंड के कंटिया पंचायत में कागजों पर दौर रही मनरेगा।बताते चलें कि कंटिया पंचायत अंतर्गत मनरेगा से संचालित विभिन्न उत्क्रमित मध्य विद्यालय निझरा के चार दिवारी निर्माण कार्य में 10 मजदूरों का, लोहारी सिमाना मोतिराज के घर से कुसुम लाल उरांव के घर तक सड़क में मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढ़लाई कार्य में 38 मजदूरों का,पीडब्ल्यूडी सड़क से दरोगी दास के खेत तक मिट्टी भराई कार्य मे 47 मजदूरों का, पीसीसी सड़क से रामदास के खेत तक सड़क में मिट्टी भराई कार्य में 20 मजदूरों का कार्य करने हेतु डिमांड लगाया गया है।बता दें कि कंटिया पंचायत में इन चारों योजना में कुल 115 मजदूरों को कार्य कागज पर लिया जा रहा है जबकि चारो योजना स्थल पर कार्य करते मजदूरों की संख्या महज 10 से 12 मजदूर ही कार्य करते वो भी किसी किसी दिन नजर आते है। पिछले दिनों इस कार्य का उप विकास आयुक्त कटिहार सुमन कुमार सौरभ के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार व कार्यपालक अभियंता कंटिया पंचायत स्थित उक्त सड़क का निरीक्षण करने के बावजूद कंटिया पंचायत के कार्यो में कोई सुधार नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पीआरएस एवं कणीय अभियंता पंचायत में बिचोलिये को रखकर ऐसे कार्यों का सम्पादन कराते हैं। जिसके चलते पंचायत में किसी भी योजना में पीट्स नजर नहीं आता है और कणीय अभियंता बिना पीट्स के ही मापी पुस्त में अंकित कर भुकतान हेतु अग्रसारित कर देते हैं। इसकी पुष्टि पूर्व में किए गए भुकतान का स्थल निरीक्षण कर, एन एम एम एस एप्प पर अपलोड फोटो से की जा सकती है कि प्रतिदिन दोपहर में एनएमएमएस एप पर पीट्स के साथ मजदूरों का फोटो लेना है लेकिन फोटो कुछ और का उपलोड किया जाता है।ग्रामीण उप विकास आयुक्त कटिहार से स्थल निरीक्षन कर आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है।

Previous post मानव जीवन को सुखद बनाने के लिए सत्संग सुनना जरूरी — नीलू देवी ।
Next post बीकेटी कोल्ड स्टोरेज में किसान आलू जमा करने के लिए परेशान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial