April 29, 2026

तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, निकाली गई भव्य शोभायात्रा ।

Read Time:2 Minute, 39 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के बलुआ बैरगाछी गांव में जन जागरण व जन कल्याण को लेकर तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। आयोजित कलश शोभायात्रा का शुभारंभ पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, मुखिया रानी देवी, समाज सेवी पंकज मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। कलश यात्रा में पीला वस्त्र धारण कर 401 कुआंरी कन्याएं सहित सोभाग्यवती महिला शामिल हुए।कलश शोभायात्रा बलुआ बैरगाछी यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर छोटकी रटनी, भतोरिया बौरनी के रास्ते मसान घाट समीप जलभर कर सोरिया बलुआ के रास्ते पुनः यज्ञ स्थल पहुंच समाप्त हुई। जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा के साथ मंत्रोच्चारण के बीच मां गायत्री की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महायज्ञ के आयोजक प्रकाश मंडल, अमीत कुमार, मनोहर कुमार आदि ने बताया कि तीन दिवसीय महायज्ञ के उपलक्ष में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई है। दूसरे दिन योग साधना, हवन यज्ञ एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन आचार्यो की अगुवाई में होगी। साथ ही समस्त बलवा बैरगाछी ग्राम वासियों ने बताया कि जन जागरण एवं जन कल्याण हेतु गांव पंचायत सहित जिला में सुख समृद्धि बना रहे लोगों में आपसी भाईचारा कायम रहे, लोगों में सुख शांति बनी रहे इसको लेकर तीन दिवसीय विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पूरा गांव में भक्ति का माहौल व्याप्त रहा। सभी पीला वस्त्र धारण कर बच्चे बूढ़े नौजवान भक्ति में लीन रहे। इस अवसर प्रकाश कुमार मंडल, नीतीश कुमार, अमित कुमार सभी ग्रामीणवासी मौजूद रहे।

Previous post आगामी होली के मद्देनजर शांति समिति की हुई वैठक, शराबबंदी का छाया रहा मुद्दा ।
Next post आगामी महारामवनमी को लेकर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial