April 29, 2026

आगामी होली के मद्देनजर शांति समिति की हुई वैठक, शराबबंदी का छाया रहा मुद्दा ।

Read Time:3 Minute, 2 Second

***मनोरंजन साहा***

बारसोई अनुमंडल कार्यालय के सभा भवन में एसडीओ राजेश्वरी पांडेय के अध्यक्षता में आगामी होली एवं शवे ए बरात को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । इस दौरान जनप्रतिनिधियों से विधि व्यवस्था सामान्य बनाकर दोनों पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किए गए । भाजपा नेता वरुण झा ने कहा कि पूजा पाठ के दौरान पुरे क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी एवं पियक्कड़ों की संख्या में बढ़ती तादाद को लेकर चिंता जाहिर करते हुए शराबबंदी पर प्रशासन से अविलंब अंकुश लगाने की मांग की । एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने इन मुद्दे पर पुलिस विभाग के विभिन्न थानों से आए हुए थानाध्यक्ष एवं ओपी अध्यक्ष को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि होली के दौरान शराब तस्कर अथवा पियक्कड़ों के धर पकड़ करने के मामले में किसी भी तरह के कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि ऐसे लोगों की जानकारी वह सीधे एसडीपीओ अथवा एसडीओ के मोबाइल पर दे सुचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी । उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि पूर्व के भातीं इस वर्ष होली व शव ए बरात शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों का प्रशासन को पूरा सहयोग रहेगा । वहीं एसडीओ ने कहा कि बारसोई प्रखंड क्षेत्र सहित पूरे अनुमंडल में 77 जगहों पर विशेष दंडाधिकारी सह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी तरह के अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि व्यवस्था सामान्य बनाकर पर्व सम्पन्न हो सके । इस अवसर पर जदयू नेता रौशन अग्रवाल, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद साह, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, उदय प्रसाद भगत, दिलिप राय, सुदीप साह सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । वहीं वैठक समापन के उपरांत पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी ।

Previous post गर्म दूध से झुलस कर मासूम की गई जान ।
Next post तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, निकाली गई भव्य शोभायात्रा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial