आगामी महारामवनमी को लेकर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर हुई बैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय समक्ष आगामी महारामनवमी में निकलने वाली शोभायात्रा की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता राकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर आगामी शोभा यात्रा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें शोभायात्रा की संख्या शोभा यात्रा की तैयारी एवं सज्जा को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस शोभायात्रा में हिंदू-मुस्लिम सद्भाव को लेकर किसी भी प्रकार का उद्भेदन नहीं हो इस पर विशेष चर्चा की गई। सभी चौक चौराहों पर हिंदू-मुस्लिम एकता के परिचय के लिए स्टॉल का आयोजन करने का चर्चा किया गया। ताकि पूरे समाज में एक हिंदू-मुस्लिम सद्भावना का संदेश जाए पूरे हसनगंज प्रखंड में करीब 5000 की संख्या में लोकसभा यात्रा में शामिल होंगे। साथ ही शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक में कई बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, सरपंच अनील कुमार मंडल, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा, राजकुमार मंडल, महफूज आलम, मो कासिम, सौरभ कुमार, मो कमरुल, जयप्रकाश मंडल सहित प्रखंड के कई जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
