होली और शब ए बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक आयोजित ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर थाना परिसर में होली एवं शबए बरात पर्व कोलेकर शांति सद्भावना कायम रखने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक की अध्यक्षता प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष अमजद अली ने कहा कि होली व शबए बरात पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्ण बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन एक दूसरे को सहयोग करने को लेकर अपील किया । आगे कहा कि दोनों पर्व अमन चैन और भाईचारा का पर्व है इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। प्रशासन हुड़दंगी और असामाजिक व्यक्तियों पर पैनी नजर रखेगी। पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलता है तो उसे तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। इस मौके पर प्रमुख रोशनी खातून, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद मंडल, उप प्रमुख कृष्ण मोहन साह, मोहम्मद कादिर, मुखिया मुजाहिद आलम, केहुनियां पंचायत के भूतपूर्व समिति शिवदेव झा, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
