April 29, 2026

थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।

Read Time:2 Minute, 9 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

आगामी होली और शबे बरात को लेकर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रूपक रंजन सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता के लोग बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन नगर पंचायत अध्यक्ष घीरज कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि ने शांतिपूर्ण तरीके से होली और शबे बरात मनाने को लेकर अपनी अपनी विचार रखे।मौके पर थानाध्यक्ष ने त्यौहार को शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की बात कही। विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। विधि व्यवस्था भंग पड़ने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शबे बरात और होलिका दहन एक ही दिन हो रहा है कब्रिस्तान के आसपास के क्षेत्र में होलिका दहन न करने की बात कही।इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी बिक्रम भास्कर झा राजस्व अधिकारी राकेश कुमार जिला महामंत्री राम नाथ पांडे प्रखंड महामंत्री सह विधायक प्रतिनिधि भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष डोमन चौधरी मुखिया मो.काजिम जी सोहराब अली ज्ञान चंद मंडल पूर्व मुखिया घीरेन्द प्रसाद मेहता जगत नारायण सिंह पंचायत समिति सदस्य शिव शंकर सिंह शिव चन्द्र सिंह मो नईम सरपंच मो अख्तर मनोज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Previous post चार लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मामला हुआ दर्ज ।
Next post आपसी भाईचारा और प्रेम का प्रतीक होली का त्योहार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial