चार लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मामला हुआ दर्ज ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में विद्युत चोरी को लेकर विद्युत विभाग द्वारा लगातार क्षेत्र में छापेमारी एवं सघन जांच की जा रही है ।इसी क्रम में चार लोगों के विरुद्ध कनिया अभियंता कुंदन कुमार, कनीय सारणी भोला प्रसाद, विद्युत मानव बल विनोद कुमार, महेश झा, शैलेंद्र मंडल, मुकेश मंडल द्वारा विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। विद्युत कनिय अभियंता कुंदन कुमार द्वारा थाने में दिया आवेदन मे महेशपुर पंचायत अंतर्गत जबडा गांव की संजय कुमार पिता विजय मंडल द्वारा अवैध रूप से विद्युत जलाने का मामला दर्ज कराया है । संजय कुमार पर 4653 रुपया का बकाया रहने के कारण 26 दिसंबर 2022 को उनके घर की बिजली काट दी गई थी। अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे ।जिसके विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए 5664 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।तो वहीं इसी पंचायत के पहाड़पुर गांव निवासी मनोज मंडल पिता अशोक मंडल का 23714 रुपए का बिजली बिल बकाया रहने के कारण उनका बिजली 27 दिसंबर 2022 को काट दिया गया था। निरीक्षण के क्रम में अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पाए गए हैं जिनके विरुद्ध थाने में मामला दर्ज करते हुए 25488 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रेम नगर डंडखोरा निवासी बैजनाथ चौधरी पिता डल्लू चौधरी द्वारा बिना वैध विद्युत कनेक्शन लिए बना चोरी करके विद्युत का उपयग करते पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध 18408 रुपए का जुर्माना लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है ।द्वाशय गांव के कमलदेव मंडल पिता रीतलाल मंडल जो अवैध रूप से विद्युत उपभोग कर रहा था। विद्युत तार में टोका लगाकर जलाते हुए पाया गया है जिनके विरूद्ध 7099 रुपये का जुर्माना लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में थानाा अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने कहा कि विद्युुत कनीय अभियंता ने विद्युुत चोरी से संबंधित मामला दर्ज कराया है।
