May 28, 2026

तीन परिवारों के तीन घर जलकर खाक।

Read Time:2 Minute, 10 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा में भीषण अग्निकांड में 3 परिवारों के 3 घर जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में एक मोटरसाइकिल ,तीन साइकिल, दो सिंचाई विद्युत मोटर, वेल्डिंग मशीन ,गैस सिलेंडर सहित खाने पीने के सामान गेहूं धान चावल सहित घर में रखें जमीन के कागजात नगद रुपया तथा जेवर आदि जलकर खाक हो गया है। इस भीषण अग्निकांड में 20 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। प्रखंड सौरिया पंचायत अंतर्गत देवखंड वार्ड संख्या 5 में जाबुन महतो के घर से आग की लपटे शुरू हुई देखते ही देखते नंदलाल महतो, मुनीलाल महतो के घर भी चपेट में आ गया। आग की लपटें इतनी तेज थी देखते ही देखते तीन घर, गौशाला एवं मवेशी के चारा पुआल के ढेर को अपने चपेट में ले लिया।गृह स्वामी घर से कोई भी सामान नहीं निकाल सके ।अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई समय पर अग्निशमन विभाग नहीं पहुंची । आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में जुड़ गये जिससे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । यह घटना तड़के सुबह 7:30 और 8:00 के बीच की है। घर के मुखिया घर बहार बहियार चले गए थे। इसी दरमियान घरों में आग लगी । पुरुष सदस्य ही रहने के कारण घर से कोई भी सामान पीड़ित परिवार नहीं निकाल सके। अंचल पदाधिकारी उदय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल पॉलिथीन खाने पीने के सामान एवं  दिया सलाई उपलब्धध करा दी गई है। मुआवजे की राशि बैंक खाते मेंं शीघ्र पीड़ित परिवाार को दी जाएगी ।

Previous post राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश ।
Next post जनता दरबार में 5 दर्ज मामले में तीन का हुआ निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial