तीन परिवारों के तीन घर जलकर खाक।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में भीषण अग्निकांड में 3 परिवारों के 3 घर जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में एक मोटरसाइकिल ,तीन साइकिल, दो सिंचाई विद्युत मोटर, वेल्डिंग मशीन ,गैस सिलेंडर सहित खाने पीने के सामान गेहूं धान चावल सहित घर में रखें जमीन के कागजात नगद रुपया तथा जेवर आदि जलकर खाक हो गया है। इस भीषण अग्निकांड में 20 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। प्रखंड सौरिया पंचायत अंतर्गत देवखंड वार्ड संख्या 5 में जाबुन महतो के घर से आग की लपटे शुरू हुई देखते ही देखते नंदलाल महतो, मुनीलाल महतो के घर भी चपेट में आ गया। आग की लपटें इतनी तेज थी देखते ही देखते तीन घर, गौशाला एवं मवेशी के चारा पुआल के ढेर को अपने चपेट में ले लिया।गृह स्वामी घर से कोई भी सामान नहीं निकाल सके ।अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई समय पर अग्निशमन विभाग नहीं पहुंची । आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में जुड़ गये जिससे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । यह घटना तड़के सुबह 7:30 और 8:00 के बीच की है। घर के मुखिया घर बहार बहियार चले गए थे। इसी दरमियान घरों में आग लगी । पुरुष सदस्य ही रहने के कारण घर से कोई भी सामान पीड़ित परिवार नहीं निकाल सके। अंचल पदाधिकारी उदय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल पॉलिथीन खाने पीने के सामान एवं दिया सलाई उपलब्धध करा दी गई है। मुआवजे की राशि बैंक खाते मेंं शीघ्र पीड़ित परिवाार को दी जाएगी ।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
