July 28, 2026

केलाबाडी़ गांव प्रखंड प्रमुख आवास में जनता दर्शन का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 8 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के केलाबाडी़ गांव स्थित प्रखंड प्रमुख आवास में जनता दर्शन का आयोजन किया गया।आयोजित जनता दर्शन में घरेलू विवाद संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने किया। प्रखंड क्षेत्रों से विभिन्न मामलों को लेकर आए आवेदन पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में समस्याओं को सुनकर मामलों का निष्पादन किया गया।जिसको लेकर रामपुर सरपंच अनिल कुमार मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार व समाजसेवी प्रशांत कुमार झा ने बताया कि क्षेत्रों में आम आवाम की समस्याओं को देखते हुए जनता दर्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन देते हैं। मौके पर आवेदन के आधार पर उनकी समस्याओं का दोनों पक्षों के समक्ष निष्पादन किया जाता है। मौके पर रामपुर पंचायत के केलाबाडी़ गांव‌ में भाई भाई के बीच वर्षों से चल रहे भूमि विवाद मामलों का निष्पादन सभी भाईयों को आपस में बिठाकर निष्पादन किया गया। मौके पर सभी भाईयों के आपसी सामंजस्यता को ध्यान में रखते हुए मामलों का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख आवास में घरेलू समस्याओं के निदान को लेकर आयोजित जनता दर्शन में समाजसेवी गजेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष विजय कुमार साह, समर कुमार महतो सहित फरियादीगण आदि मौजूद रहे।

Previous post इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का हुआ आयोजन ।
Next post पूर्व सांसद ने कदवा विधानसभा के आधा दर्जन गांवों का किया दौरा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial