May 28, 2026

इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का हुआ आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 35 Second

उमर मुर्शीद (अररिया)

जोकीहाट स्थित भेभरा खिरदा गांव में इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल की बच्ची के द्वारा स्वागत गान के साथ शुरु किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद सरफराज आलम फिरोज़ समिति घनश्याम कुमारा थाना प्रभारी और गांव के जिम्मेदार लोग उपस्थित हुऐ।छोटे छोटे बच्चों ने संस्कृत कार्यकर्म पेश किया, भाषण, ड्रामा, नात अनोखे अंदाज में पेश किया काफ़ी लोगों की भीड़ उमरी वही मंच संचालन कौनैंन रेजा और नदीम अख़्तर ने बखूबी निभाया।स्कूल के डायरेक्टर नयाब कमर ने बताया कि आज के दौर में शिक्षा बहुत जरुरी है शिक्षा के बगैर कुछ नही है अभिभावक से अपील करते हुए कहा आप लोग अपने बच्चो को शिक्षा ज़रूर दे क्योंकि बगैर शिक्षा के कोई काम सफल नहीं हो सकता बल्कि अधूरी रह जाती है । वही स्कूल के प्रिंसिपल कौनैन रेजा ने धन्यवाद ज्ञापन किया सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

Previous post एस पी के नेतृत्व में ‘जन-सुनवाई’ पोर्टल का आगाज़ ।
Next post केलाबाडी़ गांव प्रखंड प्रमुख आवास में जनता दर्शन का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial