May 28, 2026

जाम की समस्या आम लोगों को होती है परेशानी ।

Read Time:54 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी अम्बेडकर चौक से रेलवे स्टेशन के बीच सड़क जाम की समस्या अब आम हो गयी है। उक्त पथ पर सब्जियों ,फलों की दूकानें बेतरतीब ढ़ंग से सड़कों पर सजने से पैदल चलना भी दुष्वार है। पास के ही घरों से गंदाजल सड़क पर ही बहाव होने से नारकीय स्थिति बनी रहती है।ओटो रिक्शा एवं अन्य चारपहिया वाहनों के उक्त पथ पर जहां तहां मनमाने ढ़ंग से खड़ी करने से भी इस समस्या को गंभीर बना दिया है। समुचित यातायात व्यवस्था नही रहने के कारण फोरलेन निर्माण में कार्यरत वाहनों के गुजरने से अम्बेडकर चौक पर निरंतर जाम लगी रहती है।

Previous post जनजाति कल्याण समिति के बैनर तले जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
Next post जिला कार्यक्रम स्वास्थ्य प्रबंधक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial