July 28, 2026

जिला कार्यक्रम स्वास्थ्य प्रबंधक ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण।

Read Time:1 Minute, 50 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा में जिला कार्यक्रम स्वास्थ्य प्रबंधक ब्रह्मदेव प्रसाद बर्मा एवं जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी अखिलेश सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा का औचक निरीक्षण किया । औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीपीएम को देखकर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न वार्डों का साफ सफाई, दवाई स्टॉप पंजी ,वितरण पंजी ,इमरजेंसी वार्ड ,एक्स-रे रूम, प्रसव कक्ष ,उपस्थिति पंजी, रोगी को दी जानेे वाली खाना, ओपीडी सेवा सहित अन्य वार्ड को देखा।उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया की फील्ड में कार्य करने वाले आशा एनएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी लोगों के बीच जागरूकता पैदा करें कि स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ व्यवस्था बेहतर है। दवाई उपलब्ध है और लोगों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराया जाता है। ताकि क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य व्यवस्था का संपूर्ण लाभ ले सके। मौके पर प्रभारी चिकित्साा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार , डॉ. मीनू भारती, संतोष कुमार, बीसीएम पूजा राय, दीपक कुमार, एएनएम सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। 

Previous post जाम की समस्या आम लोगों को होती है परेशानी ।
Next post हल्की बारिश मे ग्रामीण सड़कों पर जल जमाव ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial