June 28, 2026

बिहार दिवस पर विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी।

Read Time:1 Minute, 36 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा में बिहार दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों ,विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं कोचिंग संस्थान सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में वृक्षारोपण, प्रभात फेरी ,निबंधन प्रतियोगिता के साथ-साथ विद्यालय में बच्चों को बिहार की गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में बताया गया।  विद्यालयों में जहाँ प्रभातफेरी निकाली गयी।बच्चों द्वारा इस दौरान जोरदार नारा लगाया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में  प्रभातफेरी के अलावा चेतना सत्र में राज्य की गौरवशाली इतिहास से बच्चों को अवगत कराया गया।इस दौरान बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ रहे प्रतिभागियों को पुरुस्कार भी दिया गया।इस मौके पर विद्यालय प्रांगण में  वृक्षारोपण  भी किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रधान लालबिहारी पासवान, मनोज शशि रंजन पटवे, रुपा कुमारी, ज्योति जया, ज्योति कुमारी, सबा तरनुम,कुमारी सुलोचना  नीलम कुमारी, विष्णुदेव रॉय आदि उपस्थित रहे।

Previous post बिहार दिवस के मौके स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी ।
Next post कालाजार बचाव को लेकर डी डी टी की छिड़काव हुआ शुरू !
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial