कालाजार बचाव को लेकर डी डी टी की छिड़काव हुआ शुरू !
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग कालाजार को लेकर प्रखंड क्षेत्र के चिन्हित गांव में डीडीटी का छिड़काव शुरू किया गया है। गड्ढेेे , नाले ,कूड़ा कचरा, टूटे-फूटे प्लास्टिक के बर्तन आदि में जलजमाव होने से डेंगू के मच्छर केे पनपने की ज्यादा संभावना होती है। डेंगू एवं कालाजार घातक बीमारी है समय पर उचित इलाज नहीं होने पर जानलेवा भी हो सकता है। बरसात शुरू होने से घर के आस पास के जंगल, कचरे, गंदगी फेंकने वाले स्थान घर के आस पास के जंगल गड्ढे आदि में कालाजार फैलाने वाले बालू मक्खी तथा डेंगू बीमारी को फैलाने वाले मच्छर ज्यादातर पाए जाते है। नियमित रूप से ऐसे जगहों की साफ-सफाई करने की जरूरत है । छिड़काव कर्मी अनिल कुमार मंडल ने बताया कि छिड़काव के बाद 3 माह तक दीवारों पर किसी प्रकार के पुताई या लेप ना लगाएं। नियमित रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करें । कालाजार से पीड़ित रोगी को श्रम क्षतिपूर्ति के रूप में 7100 रुपए दिए जाते हैं। डीडीटी छिड़काव कर्मी अर्जुन मंडल , जीवन रजक, अनिल कुमार मंडल , सहदेव शर्मा, बंगाली केवट, उपेंद्र केवट सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
