मनिहारी के नीमा में विधि जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हेमंत कुमार त्रिपाठी के दिशा निर्देश के आलोक में मनिहारी प्रखंड के नीमा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यलय मे विधिक सेवा जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।इस विधि जागरूकता शिविर मे महिलाओं के अधिकार, दहेज उत्पीड़न,पीड़ित प्रतिकार स्कीम, एससी/एसटी के अधिकार विषयों पर विधि विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। इस मौके पर जिला एव सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हेमंत कुमार त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार राम ने उपस्थित लोगों को संवोधित करते हुए कानूनी अधिकारों के लिए सजग होने का आह्वान किया।इस अवसर पर देव कुमार झा वरिष्ठ अधिवक्ता ,उज्जवल कुमार सिंह, अधिवक्ता भगत मूर्मू, यशस्वी अग्रवाल,ऋषिकांत रंजन उपनिर्वाचन पदाधिकारी, रणधीर कुमार बीडीओ मनिहारी, जिप सदस्य फूलमणि हेम्ब्रम, गोपेन मूर्मू प्रभारी प्रधानाध्यापक ,मुखिया रामजी यादव सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
