भारत के आज़ादी में शामिल शहीद क्रांतिकारीओ को किया याद ।
गुरुवार को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर जनवादी लोक मंच और अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच के बैनर तले साइकिलों और मोटरसाइकिलों की एक रैली निकाली गई। यह रैली बारसोई पी.डब्ल्यू.डी. मैदान से शुरू हो कर नपं के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए सद्भावना मैदान, बारसोई घाट तक पहुंची। और विराम के बाद पुनः यह रैली वहां से बारसोई रासचौक के निकट आकर संपन्न हुई। ज्ञात हो कि आज के ही दिन 23 मार्च 1931 को अंग्रेज सरकार ने जालिमाना तरीके से भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी थी। यह तीनों वीर क्रांतिकारी देश की आजादी – मजदूर-किसानों की आजादी के खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिए थे। भगत सिंह का मानना था कि व्यक्तियों की हत्या की जा सकती है किन्तु उसके विचारों को मारा नहीं जा सकता है। भगत सिंह की विचारधारा से प्रेरित छात्र-नौजवानों व मजदूर-किसानों ने उनके विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए ही इस रैली को आयोजित किए। इस रैली का मकसद आम जनता तक शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के विचारों को फैलाना है। इस रैली के दौरान सव्यसाची मजुमदार, सत्येन, अमित, कोमल, मोनी, आंचल, मुशर्रफ, मुर्शीद, बिट्टू सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
