June 27, 2026

ब्रुसेलोसिस वैक्सीन के डोज से पशुओं को मिलेगी रक्षा ।

Read Time:2 Minute, 12 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित पशु चिकित्सालय महमदिया में शनिवार को ब्रूसेलोसिस टीकाकरण कार्य का शुभारंभ पशु डॉ आकृति आना ने किया। पशुपालन पदाधिकारी डॉ आकृति आना ने बताया कि ब्रूसेलोसिस टीकाकरण कार्य का शुभारंभ किया गया है। जिसमें विभाग से 1360 डोज प्राप्त हुआ है। बताया यह टीका पशुओं को बांझपन व गर्भपात रोग से बचाव को लेकर 4 से 8 माह के गाय व भैंस के बाछी व पांड़ी को दिया जाएगा। पशुओं को ब्रूसेलोसिस रोग से बचाव को लेकर यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही डॉ आकृति आना ने कहा कि ब्रूसेलोसिस एक जीवाणु जनित बीमारी है, जो कि ब्रुसला जीवाणु से पशुओं में पनपती है। साथ ही पशुओं में होने वाली ब्रूसेलोसिस बीमारी के संक्रमण में आने से बाछी व पाड़ी में बांझपन जैसी समस्या हो जाती है। इस बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जो टीकाकरण बिल्कुल निशुल्क है। मौके पर पशुपालन पदाधिकारी ने सभी पशुपालकों से अपील किया है कि टीका कर्मी का सहयोग करते हुए पशुओं में बांझपन को गर्भपात रोग से बचाव को लेकर यह टीका जरूर लगवाएं। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी विकास कुमार, निजी टीकाकर्मी में मुकेश कुमार मंडल, कुमार गौरव, विनोद कुमार यादव, अविनाश महतो, मो युसूफ, पप्पू कुमार, सहित पशुपालक सुरेश मंडल, रघुनाथ मंडल, मिथिलेश मंडल सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक दिए कई निर्देश
Next post भीम चौपाल की तैयारी को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जोश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial