June 27, 2026

भीम चौपाल की तैयारी को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में जोश ।

Read Time:3 Minute, 3 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

नवावगंज स्थित एक विवाह भवन मे जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।बैठक मे आठ अप्रैल को अनुमंडल स्तरीय भीम चौपाल के आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक मे भाग लेने आये पार्टी के प्रदेश महासचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस मौके पर अपने संवोध मे संजीव ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर के विचारों व समाज के वंचित ,शोषित, लोगों के उत्थान कोलेकर किये गये कार्यों ,उनके विचारों को जनजन तक पहुचाने के उद्देश्य से प्रदेश भर मे भीम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी मे जिले के मनिहारी, कटिहार, एवं बारसोई अनुमंडल क्षेत्र मे भी भीम चौपाल का आयोजन किया जा रहे है। आठ अप्रैल को मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र मे चौपाल निर्धारित है।उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री के द्वारा दलितों, वंचितों, शोषितों, अकलियतों के लिए चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लक्ष्ति समूह तक पहुंचाने के साथ बाबा साहेब के विचारों, आर्दशों से आमजन को अवगत कराना है।इस मौके पर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष शंभू कुमार सूमन ने अपने संवोधन मे कहा कि राष्ट्र निर्माण मे बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर के योगदान, उनकी संघर्ष गाथा, दलितोत्थान की दिशा मे उनके द्वारा किये गये सांवैधानिक प्रवधानों से आम जन को अवगत कराना भीम चौपाल का उद्देश्य हैं।उन्होने डॉ० भीमराव अम्बेदकर के अनुयायियों, उनके बताये आदर्शों सिद्धांतों के मानने वालों से बड़ी संख्या में भीम चौपाल मे भाग लेने का आह्वान किया है।इस मौके पर जद यू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, राजा यादव, राजेश रजक, पंचानन पोद्दार, गोला सिंह, बघार मुखिया पिंटू यादव, बालेश्वर सिंह, राज शेखर सिंह,प्रिंस कुमार, कुंदन पासवान, लक्ष्मी ऋषि, अब्दुल वाहिद, हविवुर रहमान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous post ब्रुसेलोसिस वैक्सीन के डोज से पशुओं को मिलेगी रक्षा ।
Next post रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों के संग हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial