April 4, 2026

भारी बारिश से आई बाढ़ में फंसे 10 लोग हेलीकॉप्टर से निकाले गए

Read Time:1 Minute, 29 Second

आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते चित्रावली नदी में आई बाढ़ में 10 लोग फंस गए थे। जिनके जान बचाने के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया। और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया । अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण यह लोग बीच नदी में थे और मदद की गुहार लगा रहे थे अनंतपुर जिले के कलेक्टर के आदेश पर उन लोगों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ के दौरान पुल के ऊपर से पानी बह रही थी। एक कार सवार जिनमें चार लोग पुल पार कर रहे थे और वह फस गए । उन लोगों को बचाने के लिए चार लोग जेसीबी से गए थे। और सभी बाढ़ के पानी ज्यादा बढ़ जाने से फंस गए और जेसीबी पर चढ़कर सभी दस लोग मदद की गुहार लगाने लगे । ज्ञात हो कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन की वजह से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर, चित्तूर, करपा जैसे कई तटीय जिलों में बारिश कहर बरपा रही है । कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

Previous post 23 साल के लड़के ने 91 साल की वृद्धा से रचाई शादी हनीमून पर हो गया हादसा चल बसे
Next post आगरा –डॉक्टर ने किया भगवान के टुटे हाथ का प्लास्टर जानें पूरा मामला ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial