November 25, 2026

हाईवा ने जुगाड़़ गाड़ी को मारी टक्कर, चालक जख्मी

Read Time:1 Minute, 34 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी क्षेत्र में सोमवार को रफ्तार का कहर सामने आया। बौलिया गुमटी के पास मनिहारी की ओर से कटिहार जा रही ओवर लोडेड हाईवा ने कटिहार की ओर जा रही जुगाड़ गाड़ी मे पीछे से जोरदार ठोकर मार दी जिसमें जुगाड़ गाड़ी चालक मनियां निवासी शिवम कुमार (२३) घायल हो गये।उनकी दोनों पैर मे गंभीर चोट आयी है।ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज हेतु चिकित्सकों ने कटिहार रेफर कर दिया। घटना के बाद हाईवा का ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।सड़क हादसे की सूचना पाकर मनिहारी थाना के एस आई गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मुआवजे की मांग कर रहे लोगों को शांत कराया।ट्रक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस सुरक्षित स्थान पर ले लगी।जुगाड़ गाड़ी टुटकर बिखरने के कारण सड़क पर ही पड़ा था। गुरुवार को भी दो बाईक सवार युवकों की दर्दनाक मौत के बाद भी इस दिशा मे संवेदन शून्यता साफ झलकती है।

Previous post वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम ने किया समीक्षात्मक बैठक ।
Next post कालाजार रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाया अभियान, कि गई दवाईयों का छिड़काव ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial