वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम ने किया समीक्षात्मक बैठक ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कटिहार के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विकासात्मक कार्यों के साथ भूमि विवाद, शराबबंदी, बाढ़ एवं सूखाड़, अगलगी की घटना के रोकथाम, पीएचडी, नल जल योजना, ओवरलोडिंग, रोड सेफ्टी जाम की समस्या से निजात सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया गया। इसके साथ भूमि विवाद से संबंधित मामलों पर सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश भी दिया गया।रोड सेफ्टी हेतु कंस्ट्रक्शन मैटेरियल को बिना ढके रोड दुर्घटना में होने वाली कैजुअल्टी को कम करने को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते हुए ओवरलोडिंग गाड़ियों का परिचालन रोकने संबंधित भी निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया।इस बैठक में अपर समाहर्ता विजय कुमार, सदर एसडीपीओ, डीसीएलआर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 4...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
