November 25, 2026

कालाजार रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाया अभियान, कि गई दवाईयों का छिड़काव ।

Read Time:2 Minute, 18 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड को कालाजार रोग से मुक्त कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। मौके पर कालाजार के खिलाफ एस पी दवा छिड़काव अभियान चलाया गया। इसके लिए प्रखंड के सभी चिन्हित पंचायत के कालाजार प्रभावित टोले मोहल्ले में त्वरित गति से कालाजार उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर छिड़काव कर्मियों की टीम रामपुर पंचायत के विभिन्न गांव में पहुंचकर सिथेटिक पैराथायराइड दवा का छिड़काव कर रही है, जिससे कालाजार फैलाने वाली बालु मक्खी मर जाती है। मौके पर एसएफडब्ल्यू के कमल प्रसाद मंडल ने बताया कि कालाजार उन्मूलन तहत छिड़काव कार्य किया जा रहा है। घर के कोने कोने, मवेशी घर, पूजा घर, जलावन घर, बाथरूम सहित अन्य जगहों पर छिड़काव किया जा रहा है। बताया कि कालाजार समाज के लिए काली स्याही की तरह है। इस बीमारी को जन जागरूकता व सामूहिक सहभागिता से ही हराया जा सकता है। कालाजार तीन तरह के होते हैं जो वीएल कालाजार वीएल प्लस एचआईवी व पीकेडीएल है। कालाजार रोग लिशमेनिया डोनी नामक रोगाणु के कारण होता है, जो बालू मक्खी के काटने से फैलता है। साथ ही यह रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी प्रवेश कर जाता है, दो सप्ताह से अधिक बुखार व अन्य विपरीत लक्षण शरीर में महसूस होने पर अभिलंब जांच करवाना अति आवश्यक है। कालाजार की मक्खी अधिकतर नमी व अंधेरे वाले स्थान पर ज्यादा रहती है। इस मौके पर छिड़काव कर्मी आदि मौजूद रहे।

Previous post हाईवा ने जुगाड़़ गाड़ी को मारी टक्कर, चालक जख्मी
Next post ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial