ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई थाना प्रभारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आगामी ईद को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की वैठक आयोजित कर विचार विमर्श किया । इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाने वालों पर विशेष नजर रखते हुए वैसे असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की बात रखी। साथ ही प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद शांतिपूर्ण संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की भरोसा दिलाया । थानाध्यक्ष में कहा कि ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया है। प्रत्येक नमाज़ स्थल, मस्जिद परिसर के आसपास नमाज के दौरान पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों को अफवाह से बचने एवं ऐसी स्थिति में अविलंब प्रशासन को सूचित करने की की अपील की, इस अवसर पर नपं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, राजद जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मामून रशीद, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, अजय महतो, मोमिर आलम, तिलक साहा, राजेश पासवान, भाजपा नेता पिंटू यादव, जदयू नेता रोशन अग्रवाल, तनवीर आलम, मोनू यादव, अफरोज आलम, पूर्व मुखिया हरे राम सिंह, मो० अत्ताउल्लाह, राजद नेता मिन्हाज आलम, मेहदी हुसैन, सुमित यादव, राजेश वर्मा, एसआई अनिल कुमार, एसआई नंदन कुमार सिंह,एसआई हरि प्रकाश, सहायक अवर निरीक्षक दिनेश सिंह, पीटीसी सुधीर कुमार, चौकीदार फुलेन राय, चौकीदार शंकर राय सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
