प्राथमिक शिक्षकों का प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक शिक्षक संध मनिहारी के तत्वधान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया।धरना के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी को आठ सुत्री मांग पत्र सौपा गया।धरने के माध्यम से शिक्षकों ने सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों व सरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया। बीडीओ को समर्पित मांग पत्र के माध्यम से सरकार से मांग की गयी कि हाल ही मे लायी गयी बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण,अनुशासनिक कार्वाई,एवं सेवाशर्त) नियमावली मे संशोधन करते हुए, बिना किसी परीक्षा के स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त सभी कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने, पुरानी पेंशन नीति फिर से लागू करने ,वित्तीय उन्यन का लाभ दियेजाने, शिक्षक की मृत्यु के उपरांत उनके आश्रित को अनुकंपा पर शिक्षक पद पर बहाल किये जाने सहित अनेक मांग की गयी ।धरने में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, बद्री प्रसाद, संतोष पासवान, पप्पू पासवान, काशीराम ,उमा सिंह, अमरेन्द्र कुमार दास, प्रदीप कुमार गुप्ता, शरीफ आलम, दिलीप रविदास, संजय पांडेय,सूमन कुमार, राजीव ठाकुर, सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
