August 25, 2026

जिला काँग्रेस पार्टी का एक शिष्टमंडल ने बारसोई गोली कांड स्थल का लिया जायजा ।

Read Time:2 Minute, 29 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिला काँग्रेस पार्टी का एक शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में बारसोई गोली कांड स्थल का जायजा लिया गया।जिला काँग्रेस पार्टी का एक शिष्टमंडल ने मृतक के घर पहुँच कर मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लिया।जिला काँग्रेस पार्टी का एक शिष्टमंडल ने मृतक के परिवारिक सदस्यों को सात्वांना दिया है।काँग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बारसोई गोली काँड का घोर निन्दा किया।उन्होंने ने कहा कि बारसोई में बिजली की समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण वातावरण में घरणा दे रहे थे।धरणा में कुछ असमाजिक तत्वों ने माहौल को बिगाडने का कार्य किया।घरणा में भाग लेनेवालों पर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज करने के साथ साथ गोली चलाया गया।गोली काँड में निर्दोष लोग गोली की शिकार हो गये है।काँग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों ,बुद्धिजीवी को पहल कर सौहार्दपूण माहौल बनाने में आगे बढना चाहिये।काँग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कानुनी कार्रवाई करनी चाहिये।काँग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी,दश लाख मुआवजा देने,घायल के परिवार को पाँच-पाँच लाख रुपये देने की माँग किया है।कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव के साथ युवा राजद प्रदेश सचिव आशु पांडे, अवधेश मंडल, सऊद मुखिया, आफताब, कंचन, आले रसूल, मो0 आजम, अब्दुल कादिर आदि शामिल थे।

Previous post शंभू सुमन पुनः बनाये गये बिहार जन जाति आयोग के अध्यक्ष, मनिहारी में हर्ष।
Next post आग लगने से पांच घर जलकर राख हुआ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial