सार्वजनिक शिव मंदिर बेंगठी में संकीर्तन एवं महा शिव चर्चा का भव्य आयोजन -शिवरात्रि के दूसरे दिन भी शिव मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया पूजा अर्चना
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के सार्वजनिक शिव मंदिर बेंगठी में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया है। शिवरात्रि के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिला- पुरुष ने पूजा अर्चना किया। सुबह से लेकर देर शाम तक भगवान भोले एवं गौरी माता की पूजा अर्चना आरती, धूप दीप के साथ होता रहा। भगवान भोलेनाथ, माता गौरी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के साथ-साथ महा शिव चर्चा का आयोजन किया गया।सार्वजनिक शिव मंदिर का बेगठी कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल एवं संचालक शंभू नाथ पांडे ने कहा कि 15 फरवरी की संध्या 6:00 बजे शिव बारात निकाल कर नगर भ्रमण किया गया। शिव बारात में भगवान शिव एवं पार्वती के साथ भव्य बारात जिस समय सड़क से गुजर रही थी, तो मानो की लगता था कि साक्षात भगवान भोलेनाथ धरती पर पधार चुके हैं। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिव बारात में भाग लेकर सफल बनाया।रात्रि में पंडित गोपाल झा ने शिव विवाह एवं पूजन कार्यक्रम वैदिक मेत्रोंच्चारण के साथ किया गया।16 फरवरी की सुबह 8:00 बजे से 2:00 तक हरि नाम संकीर्तन, संध्या 5:00 बजे से 9:00 तक महा शिव चर्चा का आयोजन किया गया। शिव चर्चा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिव चर्चा टीम मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज निवासी सुनील जायसवाल की टीम की प्रस्तुति ने भक्त जनों को मंत्र मुक्त कर दिया।सार्वजनिक शिव मंदिर का बेगठी कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल एवं संचालक शंभू नाथ पांडे ने कहा कि 17 फरवरी को महा शिव चर्चा संध्या 5:00 बजे से 9:00 बजे रात्रि तक आयोजित किया जाएगा।महाशिवरात्रि के दिन कदवा विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने सार्वजनिक शिव मंदिर बेंगठी पहुंचकर भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना किया। सार्वजनिक शिव मंदिर पूजा कमेटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम का अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने किया। जबकि संचालन शंभू नाथ पांडे एवं तमिज़ुद्दीन ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी,भोगांव पंचायत के पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष शिव शंकर भगत, मुखिया राजकुमारी देवी, महेशपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजू मिस्त्री,भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह,विपिन बिहारी साह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास,चंदन भगत रहे। इस अवसर पर सार्वजनिक शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, सचिव नारायण मंडल, संचालक शंभू नाथ पांडे, तमिज़ुद्दीन, उपाध्यक्ष चंदन मंडल, कोषाध्यक्ष पप्पू शर्मा, सदस्य कैलाश प्रसाद मंडल, मनोज कुमार मंडल, सरोज कुमार मंडल, राजेश कुमार मंडल, नारायण शर्मा, शिबू शर्मा, प्रदीप ठाकुर, फूल कुमार शर्मा, भोला कुमार मंडल, गनु शर्मा,अनिल शर्मा, सुरेश प्रसाद दास, रामेश्वर शर्मा, कामेश्वर शर्मा, परमानंद शर्मा, रामू शर्मा, प्रहलाद मंडल, विक्रम मंडल, प्रमोद शर्मा, मनीष कुमार मंडल, राजकुमार मंडल, दिनेश शर्मा, नितिन कुमार मंडल,रिपु देवी, गुंजा देवी, जोशना देवी,प्रतिमा देवी, मुनरी देवी, अशोक मंडल, जरासंध शर्मा, सुशील, जितेंद्र, अश्वनी, मुकेश कुमार मंडल, सूरज कुमार मंडल, भावेश मंडल उपस्थित थे।
