October 18, 2026

मां की शक्ति और आस्था का केंद्र है भंगहा का दुर्गा मंदिर

Read Time:1 Minute, 42 Second

मो0 काजु (फलका)

फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव स्थित दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और मां की शक्ति को लेकर आसपास के इलाके में प्रसिद्ध है। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर करीब सौ वर्ष से अधिक पुराना है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां के दरबार में पहुंचकर मनोकामना मांगने वाले भक्तों की मुराद पूरी होती है। यही कारण है कि समय के साथ मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, करीब पांच दशक पहले यहां घास-फूस से बना छोटा सा मंदिर था। बाद में करीब 40 वर्ष पूर्व ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के सहयोग से करीब 80 फीट लंबा भव्य मंदिर भवन बनाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को देखते हुए मंदिर के ऊपर शिव मंदिर का भी निर्माण कराया गया है।पंडित विद्रोही झा ने बताया कि मंदिर में बलि देने की प्रथा नहीं है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार मां दुर्गा को चांदी और सोने के आभूषण अर्पित करते हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में ध्वजारोहण करने और मिठाई का प्रसाद चढ़ाने की भी परंपरा है।

Previous post सांसद विकास मद से लाखों की लागत से लगी थी हाई मास्ट लाइट, मरम्मत के अभाव में बनी शोभा की वस्तु
Next post विधायक डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने केक काटकर जताई खुशी, 31 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर की दी शुभकामनाएं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial