महापौर ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार भी नगर निगम कटिहार में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 50 फरियादियों की समस्या सुनी।महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कारवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया गया।मौके पर नगर निगम वार्ड सं०-26 के पार्षद पति पप्पु चौधरी एवं अन्य उपस्थित रहे।सभी उपस्थित प्रतिनिधियों के द्वारा अपने-अपने वार्ड की समस्या से महापौर को अवगत कराया गया। महापौर के द्वारा पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की गई। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से सैकड़ो लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। जहां कल तक लोग नगर निगम जाने से इतराती थे। आज लोग खुलकर अपनी हर एक समस्याओं को लेकर हमारे पास आते हैं और अपनी दुख दर्द को मुझे साझा करते हैं। अपनी ओर से पूरा प्रयास करती हूं कि सबों की समस्याओं का समाधान कर सकूं और स्वच्छ एवं सुंदर कटिहार बनाने का लक्ष्य पूरा कर सकूं। जिसमें हमारे साथ नगर वासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
