October 24, 2026

दस लीटर शराब के साथ एक शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार भेजा गया जेल

Read Time:1 Minute, 40 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज थाना अंतर्गत के कालसर पंचायत के भवानीपुर गांव में हसनगंज पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को दस लीटर देसी चुलाय शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अनिस कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बेचो सोरेन पिता गुरमू सोरेन को भवानीपुर गांव से दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया पुलिस को देखते ही उक्त शराब तस्कर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेर कर गिरफ्तारी की गई।मौके पर पुलिस ने शराबबंदी अभियान तहत उक्त शराब तस्कर को दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। शराब पीने व बेचने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

Previous post बड़ी दुर्घटना की आंशका सड़क किनारे झुके हैं बिजली ट्रांसफार्मर मरम्मत कराने की मांग ।
Next post काँग्रेस ओ बी सी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनयन पर हर्ष ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial