July 26, 2026

बड़ी दुर्घटना की आंशका सड़क किनारे झुके हैं बिजली ट्रांसफार्मर मरम्मत कराने की मांग ।

Read Time:2 Minute, 33 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के कदम टोला गांव में ट्रांसफार्मर लगे बिजली पोल झुक जाने को लेकर ग्रामीणों ने विभाग प्रति आक्रोश जताते हुए नारेबाजी कर मरम्मत कराने की मांग किया। बताया झूके बिजली पोल से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि झुके बिजली ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराने को लेकर विभाग को कई बार लिखित व मौखिक सूचना दी गई है, बावजूद विभाग मौन बरती हुई है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित में सूचना भी दी हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ट्रांसफार्मर से लगे झूके बिजली पोल से हादसे की आशंका लोगों को सताने लगी है। ट्रांसफार्मर लगे पोल एक साइड झुकने से गिरने का खतरा बना हुआ है। अगर समय रहते पोल को सही नहीं कराया गया तो कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है। मौके पर स्थानीय ग्रामीण बाबूलाल टुडू, सुनील मंडल, रेखा किस्कू, वार्ड सदस्य कपिल देव मंडल, बैजनाथ किस्कू ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगे बिजली पोल को झूकने से तकरीबन डेढ़ वर्ष हो गया है, इसके बाद भी विभाग के अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया जहां एक तरफ विभाग अपने कार्यशैली को स्मार्ट बन रही है तो दूसरी तरफ व्यवस्थाओं के प्रति लापरवाही बरत रही है। बिजली विभाग की उदासीनता को देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क पर उतर विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी की। ट्रांसफार्मर लगे झुके बिजली पोल को जल्द दुरुस्त करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने बिजली विभाग हाय-हाय के नारे को बुलंद किया। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे

Previous post 11 सूत्री मांगों को लेकर सरपंचों और पंचों ने दिया धरना ।
Next post दस लीटर शराब के साथ एक शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार भेजा गया जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial