बारसोई में निजी नर्सिंग होम के लापरवाही से एक प्रसूता महिला की गई जान ।

बारसोई अनुमंडल क्षेत्र के ग्वालटोली में संचालित निजी नर्सिंग के संचालक डॉ राजा आलम के द्वारा प्रसूता रिंकू खान को ऑपरेशन से प्रसव के पश्चात के शरीर मे कपड़ा का टुकड़ा छोड़ देने के बाद शरीर मे हो रही तकलीफ की पीड़ा पर पहुंची पुनः नर्सिंग होम से रेफर के बाद पूर्णिया के चिकित्सकों के द्वारा .पुनः ऑपरेशन के बाद ..डॉ राजा आलम की करतूत का फर्दाफ़ास किया है ।

बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली चौक स्थित चल रहे अवैध क्लीनिक की है..महीनो दिन पहले इसी अरसै क्लीनिक में गर्भवती महिला रिंकी खातून का ऑपरेशन से नवजात बच्चे का जन्म हुआ.. तत्पश्चात उसे अपने घर पांचबाड़िया भेज दिया गया लेकिन घर जाने के बाद भी पेट दर्द से रिंकी खातून परेशान रहने लगी ..परिजनों ने 2 दिन पूर्व उसे फिर ग्वालटोली चौक अरसै क्लीनिक चेकअप में लाया गया ..तब तक महिला रिंकी खातून की स्थिति बिगड़ने लगी.. अवैध अरसै क्लीनिक संचालक डॉ मोहम्मद राजा आलम ने आनन-फानन में उसे पूर्णिया इलाज के लिए भेज दिया ..जब पूर्णिया के चिकित्सक महिला की स्थिति देख उसे अल्ट्रासाउंड करवाया..तो चौकाने वाला अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख चिकित्सक हैरान रह गए, तत्पश्चात फिर दोबारा महिला का ऑपरेशन किया गया ,डॉ राजा आलम की करतूत पेट के अंदर ऑपरेशन के बाद उस कपड़े को निकाला गया, जिस समय उसने शरीर मे कपड़ा छोड़ दिया था.. जिससे महिला की पीड़ा बढ़ती गई पूर्णिया के डॉक्टर ने ऑपरेशन कर पेट से कपड़े को निकाल तो दिया .. लेकिन कुछ ही घंटे के अंदर महिला की मौत हो गई ..एक हैरान करने वाली घटना की वीडियो और ऑडियो भी सामने आयी.. अवैध नर्सिंग होम संचालक ग्वालटोली के द्वारा चिकित्सक पूर्णिया को दूरभाष पर बताया जा रहा है कि पेट के अंदर से जो कपड़ा निकला है उसे बाहर फेंक दें और मरीज के परिजनों को इसके बारे में न बताएं ।

ओप्रेशन का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बारसोई एसडीओ राजेश्वरी पांडेय ने मामले उक्त नर्सिंग होम को सील करते हुए बताया सरकारी नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोषी किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।
